राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। एकमा प्रखंड के तिलकार गांव में बुधवार की रात बिजली की शार्ट सर्किट से अचानक एक घर में आग लग गई। देखते ही देखते चार भाईयों की झोपड़ी नुमा घर में रखे सभी सामान जलकर नष्ट हो गए। बताया गया है कि तिलकार गांव के नूर हसन, मंजूर हसन, महम्मद हुसैन, खुश महम्मद का घर अचानक जल कर खाक हो गया। दौरान उस घर में रखे गेहू, चौकी, गहना,12 बकरी, तीन मोबाईल, साईकिल सहित लगभग डेढ लाख रूपये मूल्य की सम्पत्ति जल कर नष्ट हो गयी। बताया जाता है कि घर के सभी सदस्य गांव में आयी एक बरात में शामिल होने गये थे। इसी दौरान बिजली के शॉर्ट सर्किट से घरों में आग लग गयी। अग्निशामक यंत्र और ग्रामीणों के सहयोग से गांव के लोगों ने आग पर काबू पाया और अन्य घरों को जलने से बचा लिया। बताया जाता है कि आगलगी से पीड़ित परिवार ठंढ़ के इस मौसम में खुले आसमान के नीचे जीवन वसर करने के लिए मजबूर हो गया है। परिजनों का कहना है कि नूर मोहम्मद की बेटी की शादी आगामी मई महीने में थी। इस अग्निकांड में शादी के लिए रखे संबंधी जलकर नष्ट हो गए हैं। उधर विधायक श्रीकांत यादव ने प्रखण्ड व जिला प्रशासन से पीड़ित परिवारों को जरूरी राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग किया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग