राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी के जयप्रभा सेतु पर गुरुवार की शाम दो बाइक की आमने सामने हुई टक्कर में गम्भीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद छपरा रेफर कर दिया गया। इससे पहले जयप्रभा सेतु पर शराब की तस्करी रोकने के उद्देश्य से जांच के लिए मौजूद उत्पाद विभाग के पुलिस कर्मियों ने घायल युवक को उठाकर माँझी पीएचसी में एडमिट करा दिया। हालांकि गम्भीर रूप से घायल युवक की चिंताजनक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने छपरा रेफर कर दिया। बाइक दुर्घटना में घायल युवक सिवान जिले के महाराजगंज निवासी बालेश्वर प्रसाद का पुत्र धनंजय प्रसाद बताया जाता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग