पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरख (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र से गुजर रही एस एच 73 पर मशरक थाना क्षेत्र के मुन्नी मोड़ रेल ढाला पर शुक्रवार की सुबह अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार फरार हो गया। हालांकि टक्कर से कुछ घंटों के लिए आवागमन ठप्प हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त पिकअप को सड़क से हटा किनारे किया और आवागमन चालू कराया। ग्रामीणों ने बताया कि पिक अप सिवान से पटना की तरफ जा रहा था वही ट्रक सिवान की तरफ जा रहा था कि रेल ढाला पर अज्ञात ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार फरार हो गया वही पिकअप क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि दुर्घटना में किसी के भी हताहत होने का मामला सामने नही आया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग