पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरख (सारण)। मशरक महम्दपुर एस एच 90 पर मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा महादेवा ब्रह्म स्थान के पास शुक्रवार को अनियंत्रित ऑटो ने बाइक सवार छोटू कुमार उम्र 30 वर्ष पिता गनौउर प्रसाद को टक्कर मार घायल कर दिया। घायल को ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया है। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि बाइक सवार मशरक की तरफ से घर आ रहा था वही अनियंत्रित ऑटो मशरक की तरफ से राजा पट्टी जा रहा था वह अनियंत्रित होकर बाइक सवार को टक्कर मार दिया जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने ऑटो को अपने कब्जे में ले लिया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस जांच-पड़ताल कर रहीं हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग