राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव में हुई मारपीट की घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है। इस संबंध में रामचन्द्र साह ने एक प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें कहा गया है कि अपने घर परिवार के साथ बैठा हुआ था कि उपेन्द्र साह, चन्देश्वर साह, कामेश्वर साह, राहुल कुमार, कौशल कुमार, विकास ठाकुर एकराय होकर दाब व फरसा से लैस होकर आये और जान मारने की नीयत से मेरी पुत्री लाडली कुमारी व पुत्र बृजकिशोर साह पर वार कर अधमारा कर दिये। बचाने मैं और सुनील कुमार गये तो हम लोगों को भी मारा। मारपीट के दौरान मेरी पुत्री के कपड़े फाड़ दिया तथा सुनील के पैकेट से 25 सौ रुपये व सोने का चेन छीन लिये। घर में घुसकर कर तोड़ फोड़ किये। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग