पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरख (सारण)। मशरक महम्दपुर एस एच 90 पर गोपालगंज और सारण जिले की सीमा अवस्थित मशरक थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में शुक्रवार को दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें दोनों ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर थाना पुलिस को सुचना दी गई पुलिस मौके पर पहुंच क्षतिग्रस्त ट्रकों को सड़क से हटा आवागमन चालू कराया गया। घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि मशरक की तरफ से जा रहें बालू लदे ट्रक और महमदपुर की तरफ से खाली आ रहें ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें दोनों ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए वही चालक मामूली रुप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग