संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए सहाजितपुर पुलिस ने 20 लीटर देशी शराब बरामद किया। जबकि धंधेबाज भागने में सफल रही। मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मेढुका का है। पीएसआई संतोष कुमार के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में पुलिस पदाधिकारी ने बताया है कि सूचना मिली थी कि मेढुका में लालमुनी देवी अपने घर के पास शराब की विक्री कर रही है।जहाँ लोगों की भीड़ जुटी है। सूचना पर त्वरित कारवाई करते हुए छापेमारी की गई।जहाँ पुलिस को देख महिला सहित सभी लोग भागने लगे। जिन्हें पकड़ने का प्रयास किया गया।मगर सभी लोग भागने में सफल रहे।इस दौरान तलाशी के क्रम में लालमुनी देवी के घर के आगे पलानी में रखे 20 लीटर देशी शराब बरामद किया गया।जिसे जब्त कर थाने लाया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग