संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। खेतों की उर्वराशक्ति बरकरार रखने के उद्देश्य से शनिवार को फार्मरफेस कंपनी द्वारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेदौली में जैविक जागरूकता अभियान चलाया गया।कंपनी के असिस्टेंट प्रोजेक्ट डायरेक्टर अंकित उपाध्याय ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जैविक खेती पर प्रकाश डाला। इस दौरान जैविक खेती से मिट्टी को होने वाले लाभ एवं फसल की उत्पादकता के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही घर के आसपास के खाली पड़े क्षेत्र में नींबू, पपीता, सहजन आदि फलदार पौधे लगाने के लिये लोगों को प्रेरित किया।मौके पर कंपनी के जिला प्रोजेक्ट मैनेजर अर्पित कुमार, कृषि सलाहकार सरोज कुमार, विद्यालय के एचएम सच्चिदानंद शर्मा सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं स्थानीय किसान मौजूद थे।
फोटो(जैविक खेती की जानकारी देते डायरेक्टर)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग