- नकद, गहने, मोबाइल एवं लैपटॉप की हुई है, चोरी
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। सुरौंधा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष के घर रात्रि में घुसकर अज्ञात चोरों ने नगदी, गहने, मोबाइल, लैपटॉप आदि की चोरी कर फरार हो गए। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के खबसी का है। पीड़ित पैक्स अध्यक्ष संतोष कुमार प्रसाद ने स्थानीय थाने में आवेदन दे कारवाई की मांग की है। दिए आवेदन में पीड़ित ने बताया है कि गत शुक्रवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर 35 हजार रुपये नकद, डेढ़ लाख रुपये के सोने- चांदी के गहने दो मोबाइल सेट और एक लैपटॉप की चोरी की है। साथ ही पीडीएस दुकान के कुछ आवश्यक कागजात एवं क्रय- विक्रय पंजी भी चोरों द्वारा चोरी कर ली गई।प्राप्त आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग