राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। पुलिस अधीक्षक सारण के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण के दृष्टिकोण से मशरक थाना के गस्ती दल अपने क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील थी। इसी क्रम में सूचना प्राप्त हुई की एक पिकअप स्प्रीट / शराब लेकर छपरा से मशरक के तरफ जा रही है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं तत्क्षण कार्रवाई करते मशरक थाना पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग प्रारंभ किया गया है। वाहन चेकिंग के क्रम में एक पिकअप सावर दो व्यक्तियों के द्वारा भागने का प्रयास किया गया, जिसमें से वाहन चेकिंग में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी की सहायता से एक व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछ-ताछ एवं जॉच के क्रम में पकड़ाये हुए व्यक्ति की पहचान ब्रजेश महतो, पे0 लालबाबू महतो, सा0 खजुहटी राय जी के टोला, थाना बैकुण्ठपुर, जिला गोपालगंज के रूप में की गई तथा वाहन जांचोपरांत पिकअप पर लदे 1725 ली0 अवैध स्प्रीट शराब को जप्त कर अभियुक्त ब्रजेश महतो को गिरफ्तार किया गया। जिस संबंध में मशरक थाना कांड सं0-533/ 22, दिनांक- 17 नवम्बर 2022 धारा- 272/ 273/ 273/ 420 भा0द0वि0 एवं 30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त ब्रजेश महतो द्वारा बताया गया की ये छपरा से स्प्रीट/ शराब लोड करके गोपालगंज लेकर जा रहे थे, जिसे मशरक थाना द्वारा गिरफ्तार/ जप्त कर लिया गया। इस कांड में जुड़े का पता लगाकर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के द्वारा उक्त कांड में अपनी संलिप्ता स्वीकार की गई है तथा इनके निशानदेही के आधार पर इस कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु अग्रतर छापामारी/ कार्रवाई की जा रही है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग