पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना परिसर में रविवार को चौकीदार परेड का आयोजन किया गया। थाना परिसर में आयोजित चौकीदार परेड में थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा ने क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाएं रखनें व गुपचुप तरीके से शराब का धंधा करने वाले धंधेबाजों, शराबियों और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने को लेकर सजग रहने के लिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस दौरान उन्होंने कहा कि गांवों में क्राईम कन्ट्रोल में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण हैं यदि आप सजग रहें तों कोई भी अपराधिक घटना नहीं हो सकती है। चौकीदारों को उन्होंने निर्देश जारी करते हुए कहा कि अपने अपने क्षेत्र में नजर रखें किसी भी प्रकार की घटना या सूचना को उन तक अविलंब पहुंचाए। इसकेे अलावा गांवों में अवस्थित बैक समेत महत्वपूर्ण स्थानों के आस पास कड़ी नजर रखे। वही यदि कोई भी अपने कार्य में कोताही बरतता है तों उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग