पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के हंसापीर गांव में रविवार को सड़क पार कर रहीं 10 वर्षीय बच्ची को बाइक सवार ने टक्कर मार दिया जिसमें बच्ची को घायल हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान हसापीर गांव निवासी त्रिभुवन राय की 10 वर्षीय पुत्री निपा कुमारी के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने घायल बच्ची का प्राथमिक उपचार किया। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि बच्ची गांव में सड़क पार कर रहीं थीं कि अनियंत्रित बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिसमें घायल हो गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग