राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के भटौरा-डेवढ़ी कावरा के समीप से 13 पोल के 33 केवी के बिजली का तार अज्ञात चोरों के द्वारा काट लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में विद्युत आपूर्ति प्रशाखा मढ़ौरा शहरी के कनीय अभियंता राजू कुमार सोनी ने तरैया में एक प्राथमिकी दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि तरैया-मढ़ौरा 33 केवी के 13 पोल के 12 स्पेन का तार अज्ञात चोरों ने काट लिया है। तार काटने से एक पोल गिर गया है तथा कई पोल टेढ़ा हो गया है। तार व 15 इंसुलेटर समेत अन्य सामान चोरी हो जाने से नॉर्थ बिहार डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड को लगभग 2 लाख 87 हजार 627 रुपये राजस्व की क्षति हुई है। तार काटने से कई विद्युत उपकेन्द्र का लाइन भी वाधित होने की संभावना बन गई है। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग