दरियापुर: शौच करने गये युवक का नदी में डुबने से मौत, सदमें में परिजन
दरियापुर(सारण)। डेरनी थाना क्षेत्र के पिरारी गाँव निवासी योगेंद्र मांझी के पुत्र राजा बाबू शौच करने गये युवक का नदी किनारे पैर फिसलने से नदी में डूबने से मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मां-पिता एवं सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। स्थानीय नेता सह भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय शर्मा, पंकज सिंह ने सांसद राजीव प्रताप रूडी को फोन पर जानकारी दी और परिजन से बात करवाया उसके बाद सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह ने भी परिजन से बात कर शोक संवेदा प्रकट की। पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद, राज विकाश सिंह, मोनू सिंह, सुमन्त बाबा, पुरूषोतम कुमार, सरपंच बालेश्वर मांझी, नवीन कुमार, चँदन कुमार, सोनू कुमार, सुरेन्द्र मांझी, राजेश शास्त्री आदि लोग ने मिल कर परिजन को सांत्वना दिया औऱ हर सम्भव मदद करने का भरोसा दिलाय।, इस घटना को सुन स्थानीय पुलिस घटना स्थल पहुंच शव को अपने कब्जे में लेते हुए अत्यंत परीक्षण हेतु सदर अस्पताल छपरा भेजा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग