राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से तरैया पुलिस व एएलटीएफ की टीम ने शराब के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान के तहत 15 लीटर देसी व अंग्रेजी शराब के साथ तीन महिला समेत चार धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एएसआई रामविनय राय ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मोहम्मद शोएब आलम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर भटगाई गांव निवासी श्यामबाबू राम की पत्नी गीता देवी को पांच लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। वहीं मंझोपुर निवासी मकई नट की पत्नी राज कुमारी देवी को उसके घर से चार लीटर तथा शीतलपुर निवासी उमेश सहनी की पत्नी बबिता देवी को नौ पीस 08 पीएम फ्रूटी पैक अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। विशेष अभियान में मुरलीपुर निवासी प्रवेश मांझी को पांच लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले में चारों धंधेबाजों पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए उन्हें सोमवार को छपरा जेल भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग