राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के आकुचक गांव से चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को तरैया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक को आकुचक गांव का रहने वाला संदीप कुमार है। मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मोहम्मद शोएब आलम ने बताया कि तरैया थाना क्षेत्र के तरैया-अमनौर एसएच-104 सड़क पर देवरिया गांव के समीप पटना से लौट रहे एक बाइक सवार व्यक्ति को पल्सर सवार तीन अपराधियों ने घेरकर उसका मोबाइल छीन लिया था। जिसको लेकर पीड़ित व्यक्ति मसरख थाना के बहरौली गांव निवासी राम बहादुर महतो ने तरैया थाने में पल्सर सवार तीन अज्ञात अपराधियों पर प्राथमिकी दर्ज कराया था। पीड़ित के निशानदेही के आधार पर छापेमारी की गई तो आकुचक गांव से एक आरोपी को चोरी की मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पूछताछ के क्रम में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। जिसे सोमवार को छपरा जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग