राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के धवरी मदारपुर गांव में अवैध शराब बेचते महिला शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। मामले में प्रशिक्षु दारोगा आशुतोष कुमार ने मंगलवार को बताया कि गुप्त सुचना के आधार पर धवरी मदारपुर गांव में कमलावती देवी पति स्व मनोज मांझी को पलानी के आगे पुआल में छुपाकर रखा गया दो लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में कांड संख्या 540/ 22 दर्ज कर गिरफ्तार को मंडल कारा छपरा भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग