राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा प्रखंड के चनचौरा ग्राम पंचायत के वनपुरा गांव स्थित वार्ड संख्या 6 में विगत 20 दिनों से स्वच्छ जल की आपूर्ति ठप है। जिसके चलते ग्रामीणों के समक्ष पीने के पानी का संकट गहरा गया है। इस मुहल्ले के लोगों ने बताया कि पानी की आपूर्ति ठप रहने की शिकायत पंचायत के मुखिया, प्रखण्ड मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी व प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से किया गया है। बावजूद इसके मुहल्ले में 20 दिनों के बाद भी पानी की आपूर्ति शुरू नहीं किया गया है। जिससे मुहल्ले लोगों में क्षोभ और रोष व्याप्त है। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सत्येन्द्र पाराशर ने बताया कि शीघ्र ही स्वच्छ जल की आपूर्ति को सुचारू करने की कार्रवाई शुरू कर दिया जायेगा। उधर क्षेत्र में चर्चा है कि मुख्यमंत्री के इस अति महत्वाकांक्षी योजना में घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग होने के कारण आम जनता को इसका समुचित लाभ नहीं मिल रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग