राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के हरखपुरा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पड़ोसियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट की घटना में पांच महिला समेत सात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में हरखपुरा गांव के अशोक राम, शीला देवी, अंशु देवी, रीता देवी, काजल कुमारी, रितिक कुमार, एवं रामावती देवी शामिल है। वही पूर्व के विवाद को लेकर महुली के शशि रंजन कुमार सिंह एवं परौना के चंदेश्वर सिंह को मारपीट कर घायल कर दिया गया है। घायल सभी व्यक्तियों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है। इस संबंध में पीड़ित पक्षों ने स्थानीय थाने में अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग