राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के चंचलिया गांव स्थित सारण तटबंध पर आर.के. पब्लिक स्कूल के समीप मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में मुकुंदपुर गांव के सुबोध कुमार सिंह एवं सत्येंद्र सिंह तथा बाइक सवार एक अन्य व्यक्ति भटगाई गांव का रहने वाला है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुबोध कुमार बाइक से सत्येंद्र सिंह के साथ एक नेवता में गरखा जा रहा था इसी दौरान सारण तटबंध पर चंचलिया गांव के समीप भटगाई की तरफ से आ रही एक अनियंत्रित बाइक चालक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे दोनों बाइक पर सवार व्यक्ति सड़क किनारे गड्ढे में फेका गए और बुरी तरह से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा सुबोध कुमार को एंबुलेंस पर लादकर रेफरल अस्पताल तरैया पहुंचाया जहां उसको प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीरावस्था में छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वही सत्येंद्र सिंह व एक अन्य बाइक सवार का निजी चिकित्सकों के यहां इलाज चल रहा है। इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची तरैया पुलिस ने दोनों बाइक को जप्त कर थाने लाया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग