राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के एक पैक्स अध्यक्ष से रंगदारी में प्रतिमाह 15 हजार रुपये की मांग की गई है, वहीं पैक्स अध्यक्ष द्वारा विरोध करने पर रास्ते में घेरकर मारपीट किया गया है। इस संबंध में माधोपुर बड़ा गांव निवासी व पैक्स अध्यक्ष मनोज सिंह ने तरैया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें सोनू कुमार सिंह, एवं भूषण सिंह, को नामजद अभियुक्त बनाया है। पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि वह तरैया बाजार से शीतलपट्टी होते हुए डुमरी जा रहे थे उसी दौरान दोनों आरोपी रास्ते में रोककर पिस्टल भिड़ाते हुए बोले कि तुम पैक्स अध्यक्ष हो हमको रंगदारी नहीं देते हो, तुमको प्रतिमाह 15 हजार रुपये रंगदारी देना होगा। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने पिस्टल के बट से उनके सिर पर मार दिया। जिससे वह वही गंभीर रूप से जख्मी होकर गिर गए। इसी दौरान आरोपियों ने उनके पॉकेट से एक सैमसंग का मोबाइल व दो हजार रुपये तथा हाथ से दो सोने की अंगूठी निकाल लिया। पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस से सुरक्षा के साथ-साथ कार्रवाई की मांग की है। इधर पुलिस मामले में दोनों आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग