- अज्ञात को आरोपित कर शिक्षक ने दर्ज कराई प्राथमिकी।
- बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर बाइक स्वामी चिंतित।
राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। कोचिंग में पढ़ाने गए शिक्षक की स्प्लेंडर बाइक चोरों ने चुरा लिया।मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के कोल्लूआ का है।पीड़ित शेखपुरा निवासी सूरज कुमार सिंह ने मामले की प्राथमिकी स्थानीय थाने में दर्ज कराई है।दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि दोपहर में अपने घर से पढ़ाने के लिये कोल्लूआ स्थित कोचिंग गया था।जहाँ कोचिंग के बाहर बाइक खड़ी कर पढ़ाने चला गया।क्लास समाप्त कर एक घंटे बाद बाहर आया तो बाइक खड़ी की गई जगह से गायब थी।जिसके बाद काफी खोजबीन करने पर भी बाइक के संबंध में कोई जानकारी नही मिली।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।इधर कोचिंग जैसे भीड़-भाड़ वाली जगह से बाइक चोरी की घटना को लेकर शिक्षक और छात्र काफी चिंतित दिख रहे है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग