- मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के उस्ती का है
राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए बनियापुर पुलिस ने दो महिला धंधेबाजों को 20 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया।पीएसआई गुलाम मुर्तुजा के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है।दर्ज प्राथमिकी में पीएसआई ने बताया है की गस्ती के दौरान सूचना मिली कि उस्ती गांव में रेणु देवी एवं संजू देवी द्वारा अपने घर में शराब की विक्री की जा रही है।जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए छापेमारी की गई।जहाँ दोनों महिलाएं पुलिस को देख अपने-अपने घर से निकलकर भागने लगी।जिन्हें महिला बल के सहयोग से पकड़ लिया गया।इस दौरान तलाशी के क्रम में रेणु देवी एवं संजू देवी के घर से 10-10 लीटर देशी शराब बरामद किया गया।जिसे जब्त कर थाने लाया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग