पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। नगर पंचायत क्षेत्र के मशरक जंक्शन के सामने मंगलवार को ग्रामीणों और हाट बाजार लगानें वाले दुकानदारों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मोहन ओझा की अध्यक्षता मे निर्णय लिया गया की हर बुधवार और शनिवार के दिन मशरक जंक्शन के सामने बाजार लगाने का निर्णय लिया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि हमारे पूर्वज बताते आये कि मशरक गोला में बुधवार और शनिवार के दिन बाजार लगता था। जहां कपड़े, सब्जी, मांस मछली समेत अन्य खाने के सामान उपलब्ध रहते थे। जिसमें कई जगहों से व्यापारी बाजार करने आते थे। फिर अचानक जगह के अभाव में परम्परागत बाजार लगना बंद हो गया। अब फिर से नये जगह मशरक जंक्शन रेलवे स्टेशन के सामने बाजार लगेगा, ये खुशी की बात है। इससे गांव आस पास के ग्रामीणो को फायदा होगा कि मशरक के लोगो को हर चीज के लिए दूर नही जाना पड़ेगा। अब हर बुधवार और शनिवार को बाजार लगेगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग