राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के तरैया-अमनौर एसएच- 104 सड़क पर पोखरेड़ा बगही स्कूल के समीप से सड़क किनारे खड़ी एक बोलेरो गाड़ी से पुलिस ने अंग्रेजी शराब जप्त किया था। जिसको लेकर बोलेरो मालिक व अन्य पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस सम्बंध के पीएसआइ रवि रंजन कुमार द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा है कि गुप्त सूचना मिली कि तरैया-पोखरेड़ा सड़क में बगही स्कूल के सामने एक बोलेरो गाड़ी शराब लदा हुआ जा रहा है। पुलिस बल के साथ पोखरेड़ा स्कूल के पास पहुंचे तो सड़क किनारे बीआर 31 पी 0581 नम्बर की बोलेरो खड़ी थी। बोलेरो के अंदर छह कार्टून में 180 एमएल के ऑफिसर च्वाइस के 288 पीस टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब की कुल मात्रा 51 लीटर 840 एमएल शराब जब्त किया गया। जब्त शराब के मामले में पुलिस ने बोलेरो मालिक व अन्य अज्ञातों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगें की करवाई में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग