राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। आपसी विवाद को लेकर एकमा पुलिस अंचल क्षेत्र के विभिन्न गांवों में हुई मारपीट की घटना में सात लोग घायल हो गये है। घायलों में गलिमापुर गांव के राहुल साह, जागेश्वर साह, रामपुर विन्दालाल गांव के ध्रुव कुमार राम, आमड़ाढ़ी गांव के ओमप्रकाश साह, शीतलपुर गांव के मोहम्मद शाहिल, साधपुर छत्तर गांव के पन्नालाल पाराशर समेत सात लोग घायल हो गये हैं। घायलों का प्राथमिक उपचार एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया गया। इस संबंध में थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग