राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। थाना क्षेत्र के रामपुर विन्दालाल बाजार में शराब पीकर हंगामा कर रहे बनियापुर थाना क्षेत्र के छतवां कला गांव निवासी दीपक कुमार यादव को एकमा थाने की गश्ती पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार पियक्कड का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद जेल भेज दिया। उल्लेखनीय है कि बिहार में शराब बंदी कानून लागू होने के बाद से सारण पुलिस लगातार पियक्कड़ों और बेचने वालों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग