राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा-डुमाईगढ़ सड़क पर सरयूपार गांव के समीप बाइक के अचानक अनियंत्रित होकर पलट जाने से चालक और सवार दोनों लोग घायल हो गये। आसपास के लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को निजी वाहन से लाकर एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। बताया जाता है कि मांझी थाना क्षेत्र के चटेया गांव के निवासी अभिषेक सिंह और इसी गांव के रामायण यादव एक ही बाइक पर सवार होकर एकमा से अपने घर चटेया जा रहे थे। इसी दौरान सरयूपार गांव के समीप इनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। जिससे बाइक चालक अभिषेक सिंह और सवार रामायण यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग