राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा थाना क्षेत्र में मांझी- बरौली सड़क एस एच 96 पर एकमा थाना क्षेत्र के गंजपर गांव के समीप सड़क पार कर रही एक महिला को बचाने के दौरान बाइक के अनियंत्रित होकर पलट जाने से महिला के अलावे बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गये। घायलों का प्राथमिक उपचार एकमा सीएचसी में किया गया। बताया गया है कि एक बाइक पर सवार तीन लोग मांझी की ओर से एकमा बाजार आ रहे थे। इसी दौरान गंजपर गांव के समीप सड़क पार रही एक महिला बाइक से टक्करा गयी और बाइक अनियंत्रित होकर कर पलट गई। इस घटना में महिला के अलावा बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लाकर उपचार के लिए भर्ती कराया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग