राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के तरैया-मढ़ौरा के बीच 33 केवी के बिजली के तार अज्ञात चोरों के द्वारा काट लेने का मामला प्रकाश में आया है। चोरों के द्वारा लगातार बिजली के तार काटने से विभाग को लाखों की क्षति हो रही है। इस संबंध में विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल मढ़ौरा के सहायक विद्युत अभियंता जीतेन्द्र कुमार ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें कहा गया है कि सरेया रत्नाकर व बेलहरी गांव के समीप नहर किनारे से गुजरने वाली 33 केवी के बिजली के तार को चोरों ने काट लिया है। तार काटे जाने से कई पोल टेढ़ा हो गये है। चोरों ने तार, ब्रेकेट, स्पेन समेत अन्य बिजली के सामान चोरी कर लिए जाने से विभाग को पांच लाख आठ हजार 655 रुपये की क्षति हुई है। पिछले दिनों भटौरा – डेवढ़ी के बीच चोरों ने तार काटा था। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग