राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के तरैया-पानापुर मुख्य सड़क पर पोखरेड़ा बाजार के समीप गुरुवार की सुबह सड़क दुर्घटना में एक युवती समेत दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल दोनों व्यक्ति पानापुर थाना क्षेत्र के धेनुकी गांव निवासी सवाली महतो का पुत्र आकाश कुमार तथा राम बहादुर महतो की पुत्री निशा कुमारी है। घटना के संबंध में आकाश कुमार ने बताया कि वह निशा को बीए का परीक्षा दिलाने परसा लेकर जा रहा था। इसी दौरान पोखरेड़ा बाजार के समीप उसके बाइक के आगे एक कुत्ता आ गया और उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे दोनों सड़क किनारे गिर गए और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा दोनों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल तरैया में भर्ती कराया गया। जहां उन लोगों का उपचार चल रहा है। इधर सूचना मिलते ही घायल के परिजन रेफरल अस्पताल तरैया पहुंचे प्राथमिक उपचार के बाद घायल दोनों व्यक्तियों को घर लेकर गए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग