राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों से तरैया पुलिस ने बुधवार की रात्रि में छापेमारी कर मारपीट व एससी एसटी एक्ट में नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मोहम्मद शोएब आलम ने बताया कि हरपुर फरीदन गांव निवासी प्रमोद सिंह एवं माधोपुर छोटा गांव निवासी जितेंद्र सहनी उर्फ बिगन सहनी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों पर मारपीट व एससी एसटी अत्याचार अधिनियम के तहत तरैया थाने में कांड दर्ज है। जिसमें दोनों व्यक्ति उक्त कांड में फरार चल रहे थे। जिन्हें बुधवार की रात्रि में उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को गुरुवार को छपरा जेल भेज दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग