पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के धरमासती बाजार पर दुकान के आगे खड़ी हीरो पैशन प्रो बाइक चोरी करने का मामला सामने आया है मामले में थाना पुलिस ने दिए आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मामले में सेरूकहा गांव निवासी कृष्णा कुमार पिता धनेश्वर मांझी ने बुधवार को बताया कि उनका धरमासती बाजार पर कलम कापी की दुकान है उसी में वे मोबाइल फोन मेमोरी कार्ड में डाउनलोड का काम करते हैं उसी दुकान पर विशुनपुरा गांव निवासी फिरोज खान पिता नजाबुदीन दो युवकों के साथ पहुंचा और मोबाइल मेमोरी कार्ड में गाना डाउनलोड करने को दिया और उसी दौरान चमका देकर उनका हीरो पैशन प्रो बाइक बीआर 04एस 5206 चोरी कर फरार हो गया। थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग