पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के गोपाल वाड़ी गांव में चकला ब्रह्म स्थान के पास बाइक सवार ने पैदल जा रहें वृद्ध को टक्कर मार दी जिसमें दोनों घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में गुरुवार को भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान सेमरी गांव निवासी विवेक कुमार सिंह उम्र 18 पिता अवधेश सिंह और पैदल वृद्ध डोईला गांव निवासी पलटन साह उम्र 68 वर्ष पिता स्व जगरनाथ साह के रूप में हुई। घटना के बारे में बाइक सवार ने बताया कि बाइक का ब्रेक गड़बड़ हो गया जिसमें सामने पैदल जा रहें वृद्ध को टक्कर लग गया जिसमें दोनों घायल हो गए। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग