राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के हनुमानगंज में ब्याही गई सुनीता देवी के साथ उसके जुआरी पति एवं परिजनों द्वारा मारपीट करने एवं जहर देकर मारने के प्रयास को लेकर मशरक थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पीड़िता की मां बसंती देवी पति स्व सीताराम सिंह रामचौरा , इसुआपुर निवासी द्वारा अगम कुंआ थाना पटना में दिए गए फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। फर्दब्यान में कहा गया है कि 12 वर्ष पूर्व हनुमानगंज के गणेश प्रसाद के पुत्र सचिन प्रसाद से हुई। बार बार सुनीता के साथ मारपीट के कारण मायके आ गई।पति द्वारा जुआ खेलने और हारने के बाद मारपीट की जाती थी। पिछले माह पति के साथ ससुराल आई जहा मारपीट के बाद पति, सास,ससुर एवं परिवार के अन्य सदस्यों ने जहर दे दिया।ग्रामीणों के सूचना पर पहुंची बसंती देवी अपनी बेटी को लेकर पटना पहुंची जहा इलाज के दौरान जान बच पाई। मामले में पति सहित चार नामजद किए गए है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग