पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के बंगरा गांव में खेत में लगें कृषि कार्य के लिए मीटर और तार को अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी करने का मामला सामने आया है मामले में बंगरा गांव निवासी बबन प्रसाद सिंह पिता स्व श्यामदेव सिंह ने बताया कि वे खेती के लिए बिजली का कनेक्शन ले रखें हैं जिसको अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ली गई है वही अगल बगल के राजेंद्र महंतों और त्रिभुवन भगत का भी मीटर और तार काट कर चोरी कर ली गई है। मामले में किसानों ने बताया कि चोरी के बाद उनका खेती बारी का कार्य ठप्प पड़ गया है बिजली विभाग दूसरा मीटर देने में आनाकानी कर रही है और उन्हें डीजल से चलने वाला पम्प सेट चलाना पड़ रहा है जो बेहद महंगा साबित हो रहा है। वही उन्होंने बताया कि बिजली विभाग और थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग