राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर सहाजितपुर पुलिस ने अलग- अलग जगहों पर छापेमारी करते हुए 30 लीटर देशी शराब बरामद किया है।इस दौरान एक धंधेबाज पकड़ा गया। जबकि एक अन्य महिला धंधेबाज भागने में सफल रही। एएसआई जीतेन्द्र कुमार सिंह के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें सहाजितपुर बाजार से सरोज चौधरी के घर के पीछे से पांच लीटर देशी शराब बरामद करते हुए भाग रहे धंधेबाज को गिरफ्तार करने की बात बताई है। वही मेढुका पासी टोला से सोशिला देवी के घर के पास झाड़ी में छुपाकर रखे 25 लीटर देशी शराब बरामद करने की बात बताई है।जबकि पुलिस को चकमा देकर महिला भागने में सफल रही।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग