राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय के बगल में स्थित बीएसएनएल टावर से रात्रि में अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए मूल्य की बैट्री चोरी कर ली है। इस संबंध में रिविलगंज थाना क्षेत्र के खैरवार गांव निवासी व बीएसएनएल के टीएसएम स्टॉप परमहंस सिंह ने तरैया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में कहा गया है कि वह तरैया बीएसएनएल कार्यालय तरैया में टीएसएम स्टाफ के पद पर कार्यरत है। गत 24 नवंबर को ड्यूटी के बाद वह अपने घर चला गया, अगले दिन 28 नवंबर को वह अपनी ड्यूटी पर आया तो देखा कि मेन गेट और रूम का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो टावर में लगाए गए 1000 एमएच के 24 पीस बैट्री व पावर तार गायब है। अज्ञात चोरों द्वारा रात्रि में टावर का बैट्री व अन्य सामान की चोरी कर ली गई है। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग