राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर एकमा पुलिस के द्वारा सशस्र पुलिस बल के सहयोग से राजापुर गांव के मोड़ पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। पुलिस ने वाहन जांच के दौरान चोरी की एक बाइक जप्त कर बाइक चालक मांझी थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी रविशंकर यादव को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि आवश्यक पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार बाइक चालक रविशंकर यादव को जेल भेज दिया। क्षेत्र में चर्चा है कि बाइक पर पुलिस व प्रेस लिखकर कुछ पेशेवरों द्वारा मादक द्रव्यों और पदार्थों की तस्करी किया जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग