राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा पुलिस अंचल क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आपसी व भूमि विवाद को लेकर मारपीट की हुई अलग-अलग घटनाओं में पांच महिला समेत सात लोग घायल हो गये। घायलों में भुईली गांव की सीता कुमारी, संतोषी देवी, प्रियंका देवी, नवादा गांव की सोनिया देवी, राधा कुमारी व बरवा गांव के सुनील सिंह समेत सात लोग शामिल हैं। घायलों का प्राथमिक उपचार एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया गया। इस संबंध में घायलों के द्वारा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग