राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के महुली गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया गया है। इस संबंध में पीड़ित युवक महुली नदी पर निवासी शशि रंजन कुमार सिंह ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें गांव के ही अनिल सिंह और आदर्श कुमार को आरोपित किया है। पीड़ित युवक का कहना है कि वह अपना खेत जोतवा रहा था उसी समय आरोपीगण अपने हाथों में लाठी-डंडा लेकर आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग