पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड क्षेत्र के बंगरा पंचायत के हंसापीर गांव में बुधवार को पिता के साथ गेहूं बोने गये बेटे की पोखरे में डूबने से मौत हो जाने का मामला सामने आया। मृतक की पहचान हंसापीर गांव निवासी कल्पनाथ राम का 8 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार के रूप में हुई। मौके पर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया। मामले में मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक आयुष अपने पिता के साथ गेहूं बोने चवर में गया था वही पर शौच करने बगल में चला गया और पिता गेहूं का बीज खेत में छीटने में लगे रहें वही पर शौच के बाद पानी के लिए पोखरे के किनारे जाने पर पैर फिसलने से गहरे पोखरे में डूब गया और उसकी मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटा हैं। मृतक हंसपीर बेसिक स्कूल में वर्ग 2 का छात्र है। वही थाना परिसर पहुंचे बंगरा मुखिया प्रतिनिधि चन्द्रशेखर सिंह, उप मुखिया शिवकुमार राय और आर्मी कैंटिन संचालक रंजन कुमार सिंह ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया और शव को पोस्टमार्टम में भेजवाने में मददगार साबित हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग