पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न सीआरसी में तरंग स्पोर्ट्स उत्सव आयोजित। प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता के लिए एथलेटिक्स , कबड्डी, खो खो में बालक बालिका चयनित। मशरक के दुमदुमा मध्य विद्यालय संकुल में आसपास के सभी मध्य विधालय में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ । इसके अलावे राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मशरक, प्लस टू अवध उच्च विद्यालय चैनपुर, जनता उच्च विद्यालय गोढ़ना में अलग अलग स्पर्धा में तीन आयु वर्ग के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। दुमदुमा में मंच का संचालन शिक्षक अरविन्द चौहान शिक्षक और कार्यक्रम का अध्यक्षता पूर्व सीआरसी प्रमोद कुमार उपाध्याय ने की वही शारिरिक शिक्षिका ममता कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे। राजकीयकृत उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यपक अरुण कुमार बरनवाल, शारीरिक शिक्षा शिक्षक संजय कुमार सिंह, विजय कृष्ण त्रिपाठी, महेश पोद्दार, अभय कुमार सिंह, दुर्गा प्रसाद जबकि उच्च विद्यालय चैनपुर में प्रधानाध्यापक महेश प्रसाद चौरसिया, प्रवीन कुमार , सत्य प्रकाश साह , सानू कुमार सहित अन्य के देख रेख में स्कूली प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिसमे खो-खो,कबड्डी, फुटबॉल के अलावे एथलेटिक्स में 60 मी, 100, 300, 800 मीटर दौड़ गति दौड़, लांग जम्प, हाई जंप, लेदर ड्यूज वाल, गोला फेंक प्रतियोगिता मे हुई। चयनित खिलाड़ी। प्रखंडस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग