राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। स्टेशन रोड अवस्थित कृष्णा इंटरनेट कैफे से संचालक का मोबाईल फोन चोरी होने का मामला सामने आया। वही चोरी करने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले में कुशवाहा टोला गांव निवासी कृष्णा कुमार पिता पारस प्रसाद ने बताया कि उनकी स्टेशन रोड में कृष्णा इंटरनेट कैफे की दुकान हैं उसी दुकान से बगल के दुकान में गया और आया जो देखा कि मोबाईल फोन चोरी कर ली गई है। वही जब खोजबीन शुरू की तो घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसमें कुछ युवक आते हैं और मोबाइल फोन चोरी कर चले जाते हैं। मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग