पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक और पानापुर प्रखंड कार्यालय में कार्यरत परिचारी की बाइक दुर्घटना में जेपी सेतु पटना पर गंभीर रूप से घायल हो गए जहां आस पास के लोगों के सहयोग से इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। मशरक प्रखंड कार्यालय में कार्यरत परिचारी जितेन्द्र कुमार सिंह और पानापुर प्रखंड कार्यालय में कार्यरत परिचारी उमेश सिंह विभागीय ट्रेनिंग में शामिल होने बाइक पर सवार होकर पटना जा रहें थें कि जेपी सेतु पटना पर अनियंत्रित ऑटो चालक ने बाइक में टक्कर मार दी जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वही आस पास के लोगों ने इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया और परिजनों को सुचना दी। वही घटना की सूचना मिलने पर मशरक प्रखंड कार्यालय और पानापुर प्रखंड कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों के द्वारा फोन कर उनका हाल चाल जाना गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग