पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के महादेवा ब्रह्म स्थान के पास बुधवार को बाइक दुर्घटना में दो भाई घायल हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराए गए जहां उनकी पहचान सिवान जिले के तरवारा थाना क्षेत्र के बरारी गांव निवासी राजकिशोर गोस्वामी का दो पुत्र 22 वर्षीय पुत्र राजकुमार गोस्वामी और 20 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार गोस्वामी के रूप में हुई। घटना के बारे में घायलों ने बताया कि वे बाइक पर सवार होकर सेमराहा गांव में बहन के यहां जा रहें थें कि महादेवा ब्रह्म स्थान के पास अनियंत्रित बस ने ठोकर मार दी जिसमें दोनों घायल हो गए। मौके पर आस पास के लोगों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग