- पुलिस को चकमा देकर धंधेबाज भागने में रहा सफल
राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए सहाजितपुर पुलिस ने 25 लीटर देशी शराब बरामद किया। साथ ही शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री को भी नष्ट कर दिया। हालांकि पुलिस के पहुँचने की भनक लगते ही धंधेबाज भागने में सफल रहा।मामला थाना क्षेत्र के मेढुका का है। एसआई उदय शंकर प्रसाद के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें स्थानीय ओमप्रकाश चौधरी को नामजद किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि गुप्त सूचना पर छापेमारी की गई।जहाँ पुलिस बल को देख धंधेबाज एवं अन्य लोग भागने लगे। जिन्हें पकड़ने का प्रयास किया गया।मगर भागने में सफल रहे। वही तलाशी के दौरान ओमप्रकाश चौधरी के घर के कोने में रखे 25 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। जिसे जब्त कर थाने लाया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग