- संविधान के प्रति आदर एवं समर्पण का भाव रखने की ली गई शपथ
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। हम भारत के लोग भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न समाजवादी, पंथनिरपेक्ष– के उदघोष के साथ शनिवार को कई सरकारी विद्यालयों एवं कार्यालयों में धूमधाम के साथ संविधान दिवस मनाया गया। इस दौरान स्कूली छात्रों को संविधान में वर्णित प्रस्तावना, मौलिक अधिकार और कर्तव्य के बारे में बिस्तार पूर्वक बताया गया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेदौली के एचएम सच्चिदानंद शर्मा द्वारा चेतनासत्र के दौरान स्कूली छात्रों को अपने संविधान के प्रति आदर और समर्पण का भाव रखने के लिये शपथ दिलाई गई। एचएम ने बताया कि स्वतंत्र भारत मे एक लोकतांत्रिक समाज की कल्पना की गई है। लोकतांत्रिक समाज की स्थापना के लिये जिन मूल्यों की आवश्यकता है, वह भारतीय संविधान की प्रस्तावना में स्पष्ठ रूप से दिखता है। संविधान दिवस के अवसर पर विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किये जाने से छात्र/ छात्राएं काफी उत्साहित दिखे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग