राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंगोलापुर मठिया में बैगलेश शनिवार को ले विद्यालय में बच्चों के बीच राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया| जिसमे कक्षा 4 से लेकर 8 तक के 200 छात्र- छात्राओं ने भाग लिया। विद्यालय में बेहतरीन राइटिंग के लिए रंजन कुमार को मेडल और पेन देकर सम्मानित किया गया। वही कक्षा चार में शिवेंद्र कुमार उपाध्याय, कक्षा 5 में आदित्य कुमार तिवारी, कक्षा 6मे शिवम कुमार, सात में शुभम राज तिवारी तथा आठवीं कक्षा की माही कुमारी को बेस्ट राइटिंग के लिए सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश्वर पांडेय व शिक्षकों ने किया। मौके पर धीरज कुमार तिवारी, विजय कुमार साह अविनाश तिवारी, सुधा देवी, चंद्रशेखर पांडेय, अमृता कुमारी सहित कई अन्य भी उपस्थित थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग