राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी महासंघ का राष्ट्रीय अधिवेशन रविवार को भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में हिन्दू धाम के प्रांगण में 27 नवम्बर 2022 को सम्मन्न हुआ। रविवार को खुला सत्र वशिष्ठ मंदिर के सभागार में राजेश्वर कुंवर की अध्यक्षता में समपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रुप में श्रीराम जन्मभूमि आन्दोलन के प्रमुख एवं पूर्व सांसद ब्रम्हर्षि डाक्टर रामविलास वेदान्ती महाराज ने कहा कि ग्रामीण डाक सेवकों को नियमित कर्मचारी घोषित करने के लिए वे प्रधानमंत्री मोदी एवं वर्तमान संचार मंत्री जी से बात करेंगे। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर बन सकता है, 370 समाप्त हो सकता है। तीन तलाक समाप्त हो सकता है तो अंग्रेजों ने जिस कानून के द्वारा डाक विभाग के तीन लाख से ज्यादा ग्रामीण डाक सेवकों को गुलाम बनाकर रखा है उसे भी निरस्त कराकर रहेंगे|सदन ने अगले तीन साल के लिए नई कार्यसमिति का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया। बिहार के सारण जिले के जलालपुर प्रखण्ड के किशुनपुर निवासी एवं मंगोलापुर शाखा डाकघर में सहायक शाखा डाकपाल के पद पर कार्यरत राजेश्वर कुंवर को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गोरखपुर उत्तर प्रदेश निवासी दिनेशधर दूबे को राष्ट्रीय राष्ट्रीय महामंत्री चुना गया तथा इसके साथ ही 15 सदस्यीय कार्यसमिति का गठन किया गया। मौके पर भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पर्यवेक्षक महेंद्र प्रताप सिंह सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं मजदूर संघ के कई पदाधिकारी उपस्थित थे। अध्यक्षीय भाषण के साथ सभा समाप्त हुई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग